Ram Navami Date Time Puja Vidhi
Ram Navami Date Time Puja Vidhi
Chaitra Navratri 2023 चैत्र नवरात्रि
Chaitra Navratri 2023 चैत्र नवरात्रि

Chaitra Navratri 2023 (चैत्र नवरात्रि 2023):

जानिए नए साल में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है? पढ़ें 9 दिन की पूजा की पूरी लिस्ट

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू नव वर्ष हर साल चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू होता है। जानिए साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

Chaitra Navratri 2023 (चैत्र नवरात्रि 2023):

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हिंदू नव वर्ष हर साल चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू होता है। एक वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं, दो गुप्त और दो दर्शनीय। चैत्र और आश्विन मास में आने वाली नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जबकि आषाढ़ और माघ के गुप्त नवरात्रि में मां अम्बे की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है।

इस दिन गुड़ी पड़वा और चेटी चंड का त्योहार मनाया जाता है। देवी के भक्त नवरात्रि के दौरान घटस्थापना करते हैं, नौ दिनों तक उपवास करके शक्ति साधना की जाती है। आइए जानते हैं कि साल 2023 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

Chaitra Navratri 2023 Date (चैत्र नवरात्रि 2023 कब से?)

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना की जाती है। नौ दिनों तक नौ देवियों की पूजा नियम-कायदों के अनुसार की जाती है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है। 31 मार्च 2023 को दशमी के दिन व्रत रखा जाएगा।

Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana muhurat (चैत्र नवरात्रि 2023 मुहूर्त)

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:29 बजे – 07:39 बजे (22 मार्च 2023)

अवधि – 01 घंटे 10 मिनट

21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, नवरात्रि 22 मार्च, 2023 से शुरू होगी।

Chaitra Navratri 2023 Tithi (चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि)

  • चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) – तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) – चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
  • चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
  • चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) – सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
  • चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) – अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
  • चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) – नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी(Ram Navami 2023) (दसवें दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा)

Arti Chalisa Sangrah

वैष्णो देवी माता आरती Vaishno Devi Mata Arti lyrics in English and Hindi

श्री काली माता जी आरती || Shri Kali Mata Ji Arti lyrics

श्री संतोषी माँ की आरती || Shri Santoshi Maa Arti || English and Hindi

|| श्री गायत्री आरती || Shree Gayatri Aarti || English and Hindi

माँ दुर्गा/अम्बे आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *