Ram Navami Date Time Puja Vidhi
Ram Navami Date Time Puja Vidhi

2023 रामनवमी तिथि मुहूर्त पूजा विधि:

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन श्री राम का जन्म हुआ था। साल 2023 में चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी रामनवमी, पूजन का शुभ मुहूर्त।

2023 रामनवमी पूजा

चैत्र मास में हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस महीने नवरात्र में नौ दिनों तक शक्ति साधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर हुआ था।

साल 2023 में चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी रामनवमी, पूजन का शुभ मुहूर्त।

2023 रामनवमी तिथि

नए साल में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 30 मार्च 2023 को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन राम मंदिरों में भजन, कीर्तन और जुलूस निकाले जाते हैं।

यह त्योहार हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पूरे भारत में इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन राम जन्मभूमि अयोध्या में इसकी रौनक कुछ और ही है|

रामनवमी 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 29 मार्च 2023 को रात्रि 09 बजकर 7 मिनट से हो रहा है। नवमी तिथि का समापन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा।

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – 11:17am – 01:46 pm

अवधि – 02 घंटे 28 मिनट

रामनवमी पूजा का महत्व

पुराण कहते हैं “रमन्ते सर्वत्र इति रामः” अर्थात राम सर्वत्र व्याप्त हैं। सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में मानव रूप में जन्म लिया।

मान्यता है कि रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने से यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है.

भगवान राम की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सब कुछ अनुकूल हो जाता है।

Shri Satyanarayan Bhagwan Katha

2023 RamNavmi Date Muhurat Puja

Chaitra Navratri 2023 चैत्र नवरात्रि

Holi 2023 date time and importance

What is holi and why it is celebrated

Arti Chalisa Sangrah

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *